फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख के नजारों ने बांधा समां

Mon, 04 Aug 2014 09:58 AM IST
आशुतोष मिश्रा/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरंगी दुनिया के नजारे जब आंखों से नहीं तीसरी आंख से कैद किए गए हो तो उनकी कलात्मकता देखने लायक होती है।
विज्ञापन


कहीं इतिहास के पन्नों को खुद में समेटे क्लिक तो कहीं नजारों को उनकी कला के साथ समेटते एक से बढ़कर एक क्लिक।

ऐसे ही 40 से अधिक नजारों की प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को देखने कला के शौकीन जुटे।

फैजाबाद रोड तिवारीगंज उत्तरधौना स्थित मर्सिडीज कार शोरूम में हुई प्रदर्शनी में शहर के 6 शौकीन फोटोग्राफर्स की कृतियां लगी।

शहर के छायाकार अजेश जायसवाल, कुशल कपूर, नीरज अग्रवाल, समर्थ नारायन, चिकित्सक डॉ. रजत धेसी और डॉ. शोभित चावला के खींच गए लैंडस्केप नजारों ने दूसरे दिन लोगों को खींचा।

प्रदर्शनी में हॉर्स राइडिंग, शैडो गर्ल, गलियां, नदियां पर खींच गए क्लिक्स उम्दा रहे। शाम को प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल और लखनऊ कैमरा

क्लब के अनिल रिसाल सिंह को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी सोमवार को भी सुबह 11 बजे से 6 बजे तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें