फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हमले में घायल युवक की मौत

Tue, 17 Sep 2024 07:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। घुसकर गांव में तीन दिन पहले सड़क किनारे जर्दा बनाने के विवाद के दौरान हमले में घायल हुए शाकिर (40) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव में रविवार देर शाम को बारावफात के मौके पर नासिर सड़क किनारे जर्दा बना रहे थे। तभी फरीद अपने दोस्त हसीन खान संग वहां पहुंचा था। कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया था। फरीद की पत्नी सुरैया, उसके भाई रईस, उसकी पत्नी अफरोज व परिचित आलम ने मिलकर नासिर, उनके भाई शाकिर और उनके पिता पर करछुल से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल शाकिर की मंगलवार को ट्राॅमा में मौत हो गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक नामजद हसीन खान ,सुरैया और अफरोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें