फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद दो विभाग में पीएचडी साक्षात्कार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद दो विभागों में पीएचडी साक्षात्कार स्थगित
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में कई महीने बाद शुरू हुई पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पहले ही दिन दो विभाग की साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। लविवि ने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया पर सूत्रों का कहना है कि डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी के मुद्दे पर काफी विरोध हुआ है। इसी वजह से ही होम साइंस और कम्प्यूटर साइंस विभागों की साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

लविवि की 492 सीटों के लिए 5,260 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पीएचडी का साक्षात्कार 30 अंकों का है। साक्षात्कार विभागीय शोध समिति को लेना है। इसमें दो बाह्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। इसको लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह ऑर्डिनेंस के खिलाफ है। विभागीय शोध समिति के मुद्दे पर ही शनिवार को कंप्यूटर साइंस विभाग की साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी। वहीं प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि विवाद की कोई स्थिति नहीं है। अपरिहार्य कारणों से दो विभागों की साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी है। अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से इसकी सूचना दे दी गई है। जल्दी ही नई तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें