लखनऊ। लविवि में रविवार को दोनों कैंपस में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 2447 परीक्षार्थी में से 575 गैरहाजिर रहे। 76.50 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
लविवि के 39 विषयों में पीएचडी की 1231 रेग्युलर सीट पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अवधि 90 मिनट की परीक्षा के लिए पहली पाली सुबह 10:30 बजे और दूसरी दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। पहले दिन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, उर्दू, इंग्लिश, पर्शियन, होम साइंस, वेस्टर्न हिस्ट्री, एंथ्रोपोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पॉलीटिकल साइंस, संस्कृत, भूगोल, जूलॉजी, अरेबिक, स्टैट, अरेबिक एंड अरब कल्चर, फिजिक्स, सोश्योलॉजी, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की परीक्षा हुई। लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को प्रवेश परीक्षा का अंतिम दिन होगा।
परीक्षा में आज
6 मार्च- सुबह 10.30 बजे -पीजी ब्लॉक ओल्ड कैंपस- लॉ
सुबह 10.30 बजे -साइंस ब्लॉक ओल्ड कैंपस- ओरिएंटल संस्कृत, फ्रेंच, जियोलॉजी, लिंग्विस्टिक, इकोनॉमिक्स, एआईएच, फाइन आर्ट-पेंटिंग
सुबह 10:30 बजे -लॉ फैकल्टी न्यू कैंपस- एजूकेशन
6 मार्च- दोपहर 2 बजे -पीजी ब्लॉक ओल्ड कैंपस- फिजिकल एजूकेशन, हिंदी, फिलॉसफी, मैथ्स, सोशल वर्क, पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन, डिफेंस स्टडीज
दोपहर 2 बजे - साइंस ब्लॉक ओल्ड कैंपस- बॉटनी, हिंदी, सायकोलॉजी, एमआईएच
दोपहर 2 बजे - लॉ फैकल्टी न्यू कैंपस- कॉमर्स, केमिस्ट्री
दोपहर 2 बजे - लॉ फैकल्टी न्यू कैंपस- कॉमर्स, केमिस्ट्री