फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी के पैनकार्ड से लिया फर्जी जीएसटी नंबर

Sun, 05 Mar 2023 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय फर्जीवाड़े का पता चला
विज्ञापन

- दिल्ली स्थित बालाजी पेपर मार्ट नाम की फर्म ने लिया जीएसटी नंबर
- कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कंप्यूटर कारोबारी दीपक वर्मा के पैनकार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए जीएसटी नंबर हासिल कर व्यापार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
गाजीपुर के संजयगांधी पुरम निवासी कंप्यूटर कारोबारी दीपक वर्मा के अनुसार, कुछ दिन पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने सीए के पास पहुंचे। इस दौरान पता चला कि दीपक के पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली स्थित बालाजी पेपर मार्ट नाम की फर्म ने जीएसटी नंबर हासिल कर लिया है और फर्जी ढंग से कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने गाजीपुर पुलिस को डाक के माध्यम से शिकायत भेजी पर, मामला सिफर रहा। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। आदेश होने पर चार मार्च को गाजीपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें