फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में जल्द शुरू होंगे पीएचडी दाखिले

विज्ञापन
केजीएमयू में जल्द शुरू होंगे पीएचडी दाखिले
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान केजीएमयू से पीएचडी करने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केजीएमयू में पीएचडी की सीट के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

केजीएमयू की डीन प्रो. अमिता जैन की ओर से जारी आदेश में विभाग के कुल पीएचडी विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के अधीन शोध कर रहे शोधार्थियों का ब्योरा भी मांगा गया है। साथ ही विभाग में चल रहे प्रोजेक्ट की जानकारी भी देने को कहा गया है। संस्थान में इसी साल से नए ऑर्डिनेंस के अनुसार दाखिले होने हैं। इसमें प्रोफेसर के अधीन एक समय में अधिकतम आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के अधीन छह और असिस्टेंट प्रोफेसर के अधीन अधिकतम चार शोधार्थी शोध कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश परीक्षा और उसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता भी है। फिलहाल सीटों का ब्योरा मांगा गया है। जल्द ही दाखिले के लिए आवेदन भी मांगे जाएंगे। केजीएमयू से मेडिकल के साथ ही विज्ञान की कई अन्य शाखाओं में भी शोध किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें