फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिकित्सा उत्पादों की सही जानकारी देना फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुलपति ने सोमवार को औषधीय उद्यान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सप्ताह के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।



इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा, फार्मासिस्ट आम जनता को चिकित्सा उत्पादों की सही और सुरक्षित जानकारी देने के लिए जिम्मेदार है। फार्मासिस्ट की यह नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। कुलपति ने फार्मासिस्ट को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ाई करने और अपने विषय में मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि इस वर्ष विश्व फार्मेसी दिवस की थीम थिंक हेल्थ थिंक फार्मेसी केयर इज बेटर देन क्योर के बेस पर सभी को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहना चाहिए। फार्मेसी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. भरत मिश्रा और रजिस्ट्रार रोहित सिंह की मौजूदगी में फार्मेसी क्विज, नुकड़ नाटक, वाद-विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें