फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागू चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, 29 को लेंगे बिहार के राज्यपाल की शपथ

Fri, 26 Jul 2019 02:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को इस्तीफा सौंपते फागू चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपा। अब फागू चौहान 29 जुलाई को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के विधायक हैं फागू चौहान। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान विधानसभा सदस्य से सीधे राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। राज्यपाल नियुक्त होने के बाद उनके क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है। 

मूल रूप से आजमगढ़ के सेकपुरा गांव निवासी फागू चौहान का राजनीतिक करियर पड़ोसी जिले मऊ के घोसी विधानसभा सीट से शुरू हुआ, लेकिन विधायक व मंत्री के रूप में उन्होंने जिले के विकास में अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें