फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीटी का परिणाम घोषित, रजनी को प्रथम रैंक

विज्ञापन
रजनी
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी-2022) भर्ती के अंतिम परीक्षा परिणाम में लखनऊ विवि की शोधार्थी रजनी त्रिपाठी ने नागरिक शास्त्र विषय में प्रथम रैंक प्राप्त की है। रजनी मूलत: बहराइच जिले की निवासी हैं। रजनी ने स्नातक बहराइच के किसान पीजी कॉलेज से और पीजी राजनीति विज्ञान विषय में जेएनयू से किया है। इस समय वह लखनऊ विवि से संबद्ध कालीचरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर चंद्रमोहन उपाध्याय के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं।
विज्ञापन


इसी परीक्षा में राजधानी के गोसाईंगंज निवासी अभिषेक पाठक ने भी नागरिक शास्त्र विषय में आठवीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई डीपीएस लखनऊ और स्नातक व परास्नातक की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज से हासिल की। अभिषेक वर्तमान समय में नेट की परीक्षा क्वालीफाई कर इलाहाबाद विवि में शोध कर रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि पिता नरेंद्र पाठक मोहनलालगंज में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें