लखनऊ। मांगों को लेकर संजय गांधी पीजीआई नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने सोमवार को प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि संस्थान प्रशासन ने दो महीने में समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन ही विकल्प है। एसोसिएशन अध्यक्ष लता सचान, महामंत्री विवेक सागर, उपाध्यक्ष सुजान सिंह और राजकुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सदस्य मंजू लता कमल तथा अश्वनी कुमार ने कहा कि संस्थान प्रशासन ने एक माह का समय मांगा है। इस दौरान समाधान न निकलने पर फिर से धरना दिया जाएगा।