संजय गांधी पीजीआई में विभिन्न पदों के लिए एसआर-जेआर के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। संस्थान की वेबसाइट पर सीटों का पूरा ब्योरा जारी कर दिया गया है।
संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी की ओर से आदेश के अनुसार यह परीक्षा कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) और पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप (पीडीएएफ) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सीनियर रेजिडेंट हॉस्पिटल सर्विस और जूनियर रिसर्च फेलो (नॉन एकेडमिक) के पद शामिल हैं। स्टैटिस्टिकल फेलो, मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।