संजय गांधी पीजीआई में बृहस्पतिवार को ओपीडी में नए पंजीकरण नहीं होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद पीजीआई प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।
संस्थान प्रशासन के अनुसार ओपीडी में नए पंजीकरण नहीं होंगे, लेकिन जिन पुराने रोगियों को ओपीडी परामर्श के लिए पहले से ही तारीख दी गई है, उनको देखा जाएगा। जिनको विभिन्न जांचों की तारीख दी गई है, उनकी जांच भी होंगी। इसके साथ ही पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होंगे। आकस्मिक सेवाएं भी चलती रहेंगी। ओपीडी का सैंपल कलेक्शन बंद रहेगा। इसके साथ ही प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लाक भी बंद रहेंगे।