संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड, पल्स और वेंटिलेटर का इस्तेमाल करने में पूरी तरह से दक्ष होना चाहिए। निदेशक संस्थान में सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन की ओर से हुई कार्यशाला में बोल रहे थे।
पीजीआई में चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कार्यशाला के दौरान डॉक्टरों को आपातकाली चिकित्सा के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पूरे उत्तर प्रदेश में आपातकालीन देखभाल प्रदान करने में सुधार करना है।इस कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजन सचिव डॉ. अलका वर्मा और आयोजन अध्यक्ष डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने किया।