संजय गांधी पीजीआई में अब महीने के हर आखिरी शुक्रवार को वाक इन इंटरव्यू होंगे। इसके माध्यम से लघु अवधि के लिए रेजिडेंट का चयन किया जाएगा। संस्थान की वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी की गई है।
संस्थान की ओर से जारी सूचना के मुताबिक जिस विभाग में पद उपलब्ध होगा, उसकी सूचना महीने की 15 तारीख तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद सबसे पहले अभ्यर्थी को संबंधित विभाग में जाकर अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार टेलीमेडिसिन विभाग के सभागार में होंगे। महीने में आखिरी शुक्रवार को अवकाश होने की सूरत में साक्षात्कार शनिवार या फिर उसके अगले कार्य दिवस पर होगा।