फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना डॉक्टरी सलाह न लें एंटीबायोटिक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के डीन प्रो. शालीन कुमार के मुताबिक हमें मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टरी सलाह दवाएं देने की प्रक्रिया पर सख्ती बरतनी होगी। ऐसा करके ही हम एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रयोग पर रोक लगा सकते हैं। डीन शनिवार को संस्थान में हुई सीएमई में बोल रहे थे।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. रांगमेई एसके मारक ने कहा कि बिना डॉक्टरी सलाह दवाएं लेने से इनका असर भविष्य के लिए समाप्त हो जाता है। इसके बाद गंभीर बीमारी की हालत में जब वे दवाएं दी जाती हैं तो कई बार उनका असर नहीं होता है। इस मौके पर दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के प्रो. विकास मंचन्दा और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रो. अफजल अजीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें