फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेजी से बढ़ रही है पेन विशेषज्ञों की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के डॉ. संदीप खूबा के मुताबिक कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज के साथ ही पेन विशेषज्ञों की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। डॉ. खूबा शुक्रवार को विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. संदीप खूबा ने बताया कि पेन विशेषज्ञों की भूमिका और नई तकनीक पर इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लिनिशियंस के 11वें राष्ट्रीय और तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह सम्मेलन 15 और 16 नवंबर को संस्थान परिसर में आयोजित होगा। एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय धिराज आयोजन अध्यक्ष हैं। समिति के वरिष्ठ विशेषज्ञ - प्रो. अनिल अग्रवाल, प्रो. वीरेंद्र रस्तोगी और प्रो. वीरेंद्र मोहन सलाहकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें