फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव 24 को

विज्ञापन
पीजीआई।
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) कर्मचारी महासंघ के 10 पदों के लिए मतदान 24 अप्रैल को होगा। इसमें दो हजार से अधिक कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद पर तीन-तीन, संयुक्त मंत्री के एक पद पर चार, संगठन मंत्री, कार्यालय मंत्री और प्रचार मंत्री के एक-एक पद के लिए भी पांच-पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कार्यकारिणी के छह सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल को पूरी कर ली गई थी। चुनाव अधिकारी टीएस नेगी ने बताया कि मतदान समाप्त होते ही शाम छह बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें