फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में शुरू होगा आर्काइव्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने आर्काइव्स एंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। अगस्त से शुरू होने वाला यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है।
विज्ञापन

डीन सामाजिक विज्ञान पूनम चौधरी ने बताया कि पाठ्यक्रम में रिकॉर्ड प्रबंधन, अभिलेख संरक्षण, रिप्रोग्राफी और सूचना विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स में कुल 30 सीटें हैं। इनमें से 10 इतिहास स्नातकोत्तर, 10 सामाजिक विज्ञान व विज्ञान वर्ग के स्नातकोत्तर और 10 सीटें प्रायोजित अभ्यर्थियों के लिए होंगी। सामाजिक विज्ञान और विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रायोजित अभ्यर्थियों का प्रवेश संबंधित विभाग की संस्तुति पर होगा। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है। निजी अभ्यर्थियों के लिए पाठ्यक्रम शुल्क 10,950 रुपये है। प्रायोजित अभ्यर्थियों को 12,950 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें