लखनऊ। पेट्रोल पंप मैनेजर जसवंत सिंह (40) को काफी नजदीक से गोली लगी थी। मगंलवार को पोस्टर्माटम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस अभी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक परिवारीजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश की जानकारी से इंकार किया है। कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है और न ही किसी ने गोली की आवाज सुनी है। शव भीलपुर-चंद्रपुरा मार्ग पर नहर पट्टी के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस चश्मदीद की तलाश करने के साथ ही कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। परिवारीजनों ने किसी पर सीधे न तो आरोप लगाया है और न ही आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस जसवंत के पास अवैध पिस्तौल कहा से आई है इसकी भी जानकारी हासिल कर रही है।