तेल कंपनियों ने दिवाली पर पेट्रोल के दाम में 1.25 रुपया कमी कर कुछ राहत दी तो डीजल के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी कर झटका भी दिया है।
प्रदेश में वैट व प्रवेश कर लगने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 1.46 रुपया लीटर सस्ता मिलेगा।
वहीं डीजल 58 पैसा लीटर महंगा बिकेगा। नई दरें बृहस्पतिवार रात 12 बजे से लागू हो गईं।
तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई कमी व डॉलर के मुकाबले रुपया की बेहतर स्थिति के चलते पेट्रोल की कीमतों में कमी का फैसला किया गया है।
इसके साथ ही नॉन सब्सिडी घरेलू सिलेंडर 51 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर 88 रुपया सस्ता हुआ है।
14.2 किग्रा का नॉन सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर 1056 की जगह 1005 में और 19 किग्रा का व्यावसायिक कामर्शियल सिलेंडर 1864 की जगह 1776 रुपया में मिलेगा।
यूपी की हलचल का सिर्फ एक पता....यहां क्लिक करें