फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, एलपीजी सिलेंडर के घटे

Thu, 01 Jun 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार रात पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल पर जहां 1.25 पैसा बढ़ाया गया है, वहीं डीजल पर 0.90 पैसा प्रति लीटर बढ़ाया गया।
विज्ञापन


नई दरों के बाद लखनऊ में पेट्रोल 68.58 रुपये प्रति लीटर के 69.82 रुपये में मिलेगा। जबकि डीजल 56.48 रुपये के बजाय अब  57.38 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। दूसरी तरफ एलपीजी के दामों में कमी की गई है।
विज्ञापन


14.2 लीटर के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 77 रुपये कम किए गए हैं। अब इसके लिए 670.50 के बजाय 592.5 रुपये चुकाने होंगे।

5 लीटर वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 27.50 रुपये की कमी की गई है। अब इसके लिए 245  रुपये के बजाय 217.5 रुपये देने होंगे।

वहीं 19 लीटर के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 292.50 रुपये की कमी की गई है। अब इसके लिए 1459.50 रुपये के बजाय सिर्फ 1167 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें