दिवाली पर्व संपन्न होते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल को महंगा करके जनता को करारा झटका दिया है।
यानी लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल लेने पर पहले से 29 पैसे और डीजल पर 75 पैसे अधिक चुकाने होंगे।
पेट्रोल पंप कारोबारी एमके अवस्थी के मुताबिक अब तक डीजल 51.43 रुपए और पेट्रोल 68.67 रुपए प्रति लीटर रेट था।
लेकिन अब डीजल का 52.18 रुपए और पेट्रोल का 68.96 रुपए प्रति लीटर का नया रेट हो गया है।
नये रेट रविवार आधी रात 12 बजे से प्रभावी होंगे।
अब लखनऊ में रेट प्रति लीटर
पेट्रोल--68.96 रुपए
डीजल--52.18 रुपए