पंजाब की रोपड़ जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को याचिका दी गई है।
याचिका वाराणसी निवासी सुधीर सिंह ने दाखिल की है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार विधानसभा के किसी भी सत्र या सांविधानिक चर्चा में शामिल नहीं हो रहे हैं। 10 साल से जेल में बंद होने के कारण वह सांविधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मऊ की सदर सीट को खाली कर चुनाव कराने की मांग की है।