फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हर कोई राजा भैया के पेट्स का दीवाना!

Tue, 03 Feb 2015 01:38 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीव-जंतुओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार आयोजित किए गए अपने किस्म के अनोखे जलसे में प्राणिमित्रों के दुलारों ने अपने जलवे बिखेरे।
विज्ञापन


सूबे के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का बेल्जियन शेफर्ड अपने अंदाज के चलते जलसे में हर दिल अजीज बन गया।

‘अमर उजाला’ की ओर से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित इस अनूठे जलसे में शामिल होने के लिए लोगों में इस कदर बेताबी थी कि वे सुबह से ही वहां पहुंचने लगे।

जलसा शुरू हुआ तो प्राणिमित्रों के दुलारों की अदाओं को देख हर कोई बिना तारीफ किए नहीं रह सका। राजाजीपुरम से आए रूपेश कुमार का बुल मैस्टिफ सेंट बर्नाड जलसे का दूसरा सर्वश्रेष्ठ दुलारा रहा।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार यादव का ‘ग्रे हाउंड’ बेस्ट पपी तो अतुल बाजपेई की फीमेल डैश हाउंड अपनी किस्म में सर्वश्रेष्ठ बनीं। रघुराज प्रताप सिंह का ही जैक रसेल टेरियर स्मॉल ब्रीड में सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन

यहां देखें, वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें