फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक घटना: पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी के बेटे को लगी गोली, हाथ से गिरी रिवॉल्वर और सीने में लगी गोली

Sat, 06 Aug 2022 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आकाश मांझी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी, अस्पताल में भर्ती आकाश मांझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में मंत्री रहे शंख लाल मांझी के बेटे आकाश को शनिवार शाम गोली लग गई। गोली चलते ही घर में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


आकाश मांझी आईसीयू में भर्ती
पुलिस का कहना है कि आकाश मांझी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी बाहर गए हुए थे। आज एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले थे और आकाश उनको लेना जाने वाला था।

लोहिया अस्पताल लेकर गई बहन महिमा
गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित घर में आकाश के हाथ से रिवॉल्वर जमीन पर गिरी और फायर होने से गोली सीने में लग गई। आनन-फानन बहन महिमा उसे लोहिया अस्पताल लेकर गई। आकाश की हालत गंभीर है। गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड की घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें