फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां
विज्ञापन
लखनऊ। साहित्यिक संस्था विकास दृष्टि की ओर से बली प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित समारोह में कला, साहित्य, जनसेवा, शिक्षा और संगीत क्षेत्र की 17 विभूतियों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन विभूतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास दृष्टि जैसी संस्थाएं समाज के निर्माण में आधार स्तंभ की भूमिका निभा रही हैं। साहित्य समाज का दर्पण है और ऐसे दर्पण को सम्मानित करना मेरे लिए एक विशेष उपलब्धि है।
विज्ञापन


संस्था के संरक्षक आईएएस डॉ. अखिलेश मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. शोभा त्रिपाठी और सचिव डॉ. सरला शर्मा के निर्देशन में आयोजित समारोह में डॉ. राज खुशीराम को श्री शीतल प्रभा स्मृति भारत-भास्कर सम्मान से नवाजा गया। उस्ताद गुलशन भारती को श्री शीतल प्रभा स्मृति नूर-ए-हिंद सम्मान और किरण वैश्य को द्रोणार्जुन सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा साहित्यकार कमल किशोर भावुक, गायक किशोर चतुर्वेदी, भोजपुरी गीतकार डॉ. सुभाष चंद्र रसिया, विनोद मिश्रा एडवोकेट, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉ. सौरभ कांत शर्मा, डॉ. सत्या मिश्रा, वनिता शर्मा, सुनील शर्मा, किसलय श्रीवास्तव, नीरज यादव, संजीव सरगम, रुचि रानी गुप्ता, प्रिया श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा गया।
काव्य समारोह में सतीश मधुप (मैनपुरी), डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ), सिराज मंजर काकोरवी (दुबई), मोहित सक्सेना (आगरा), एपी सिंह (नोएडा), हीरेंद्र नरवार (आगरा), सीमा नयन (देवरिया) और शहबाज तालिब ने रचनापाठ किया। संचालन डॉ. सौरभ कांत शर्मा ने किया।

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें