फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर अध्यादेश लाया गया तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट: पर्सनल लॉ बोर्ड

Mon, 17 Dec 2018 03:01 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ram mandir - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लगातार उठ रही मांग को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि मामला कोर्ट में है, ऐसे में सरकार अध्यादेश नहीं ला सकती। यह कानून के खिलाफ है। इसके बावजूद यदि सरकार अध्यादेश लाती है तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ के नदवा कॉलेज में रविवार को बोर्ड के चेयरमैन मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सचिव एडवोकेट जफरयाब जीलानी ने साफ किया कि विवादित स्थल के मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगा, उसे माना जाएगा।

एक सवाल के जवाब में जीलानी ने साफ किया कि इस तरह की मांग का कोर्ट की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हिंदू संगठनों और कुछ नेताओं की ओर से मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश की मांग से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि बाहर क्या हो रहा है, यह हमें न बताएं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला बयानों से प्रभावित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें