फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 14 तक नहीं देख सकेंगे एचडी वीडियो, ये है वजह

Wed, 01 Apr 2020 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। लखनऊ में डेटा खपत 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गई है। इसके चलते ही बड़ी कंपनियों ने 14 अप्रैल तक एचडी (हाई डेफेनिशन) वीडियो क्वॉलिटी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


यू ट्यूब, अमेजन प्राइम समेत लाइव स्ट्रीम वीडियो को लोग एचडी के बजाए एसडी यानी स्टैंडर्ड डेफेनिशन में देख सकते हैं। बीएसएनएल ने 22 से 28 मार्च के बीच यूपी ईस्ट में 400 से अधिक ब्रॉडबैंड के नए कनेक्शन दिए हैं।

इसी तरह लखनऊ में रोजाना 30 से 35 नए कनेक्शन हो रहे हैं। एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में वायरलेस डेटा की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति डेटा की खपत अधिकतम 11 से 12 जीबी से 15 से 16 जीबी प्रतिदिन हो गई है। सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन के नितिन रवि ने बताया कि व्हाट्सएप ने भी कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन

मोबाइल डेटा खपत में 20 फीसदी बढ़ोतरी :

वीडियो स्टेटस 30 सेकंड की बजाय 15 सेकंड का ही रह गया है। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक एके मिश्रा के अनुसार, घर से काम करना हो तो ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना ही ठीक होता है। ब्रॉडबैंड शुरुआती प्लान में भी 10 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है।

मोबाइल डेटा खपत में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के यूपी ईस्ट सर्किल में 3जी मोबाइल डेटा की रोजाना खपत 143 टीबी यानी टेराबाइट से बढ़कर 170 टीबी प्रतिदिन हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें