उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्वे के दौरान 80 से 99 वर्ष की आयुसीमा में मलिहाबाद विधान सभा क्षेत्र में 6526, बीकेटी में 5153, सरोजनीनगर में 6976, लखनऊ पश्चिम में 4395, लखनऊ उत्तर में 5142, लखनऊ पूर्व में 6639, लखनऊ मध्य में 7169, लखनऊ कैंट में 6308 और मोहनलालगंज में 6241 मतदाता चिह्नित किए गए।
वहीं सौ वर्ष अथवा इससे अधिक आयुसीमा में मलिहाबाद में 178, बीकेटी में 78, सरोजनीनगर में 118, लखनऊ पश्चिम में 47, लखनऊ उत्तर में 76, लखनऊ पूर्व 53, लखनऊ मध्य में 44, लखनऊ कैंट में 72 और मोहनलालगंज में 84 बुजुर्ग मतदाता चिह्नित हुए।