श्रावस्ती जिले में औचक निरीक्षण के दौरान छह अधिकारियों के निलंबन पर जनता ही सवाल उठा रही है। लोगों ने अखिलेश के फैसले को मात्र दिखाया करार दिया है।
इकौना तहसील क्षेत्र के भरथापुर में बुधवार को मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद छह अधिकारियों के निलंबन के साथ डीएम के स्थानांतरण की कार्रवाई कर दी गई।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से जिले के लोग संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। आम लोगों का मानना है कि जब जिले को राज्य सरकार बिजली ही नहीं दे रही तो आपूर्ति बहाली के नाम पर अधिशासी अभियंता विद्युत का निलंबन महज दिखावा है।