प्रदर्शन व नारेबाजी करते स्थानीय लोग।
- फोटो : amar ujala
थाना जानकीपुरम क्षेत्र के लोगों ने खराब सड़कों को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार सुन नहीं रहे हैं।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। मामला जानकीपुरम क्षेत्र के शुक्ला चौराहे वाली रोड का है। रविवार को लोगों ने सड़क जाम कर दी।
मामले की जानकारी पर बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला पहुंच गए हैं।