फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात की कटौती से त्रस्त लोगों ने उपकेंद्र घेरा, जाम लगाया

विज्ञापन
अपट्राॅन उपकेंद्र के सामने सड़क जाम करते उपभोक्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अपट्रॉन उपकेंद्र के बिहारीपुर, टिकैत रात तालाब सहित आसपास के इलाकों में रविवार की रात 11:30 बजे बिजली गुल होने से अचानक अंधेरा छा गया। लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई तो आश्वासन मिला कि एक घंटे में बिजली आ जाएगी। रात एक बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन



100 से ज्यादा लोगों ने उपकेंद्र घेर लिया। भीड़ देख घबराए उपकेंद्र ऑपरेटर ने गेट में अंदर से ताला बंद कर लिया। इससे भड़के लोगों ने उपकेंद्र के सामने सड़क पर सीढ़ी रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिन से लगातार रात में बिजली कट रही है। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। रविवार की रात भी बिजली गुल हो गई लेकिन वह कब आएगी, इसकी सही जानकारी देने वाला कोई नहीं था। लोगों ने उपकेंद्र घेरा तो ऑपरेटर ने अंदर से बताया कि भूमिगत केबल में खराबी के कारण बिजली गुल हुई है। उसे चालू होने में देर लगेगी। इसके बाद लोग उपकेंद्र के सामने सड़क जाम कर वहीं धरने पर बैठ गए। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली चालू नहीं होगी, वह नहीं हटेंगे।

पुलिस ने समझाकर रास्ता चालू कराया
पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से सीढ़ी को हटाया और आवागमन को शुरू कराया। हालांकि, प्रदर्शनकारी रात करीब 3 बजे तक उपकेंद्र के समक्ष ही डटे रहे। फॉल्ट ठीक होने के बाद सुबह 4:30 बजे बिजली चालू हो सकी। अधीक्षण अभियंता केके चौधरी ने दावा कि बिजली रात 3:30 बजे ही चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें