लखनऊ में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उग्र प्रदर्शन व हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है। लखनऊ से अब तक 208 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शनिवार दोपहर जब पुलिस टीम एक संदिग्ध को पकड़ने अकबरी गेट पहुंची तो लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया। बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं।