फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवेशन में देशभर से जुटेंगे क्षत्रिय समाज के लोग

Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन की प्रेसवार्ता को लेकर जानकारी देते अखिल
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अपने 128 साल पूरे होने पर 22 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में साधारण सभा खुला अधिवेशन करेगी। इसमें देशभर से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


हजरतगंज जापलिंग रोड स्थित महासभा के कार्यालय में कुंवर राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि अधिवेशन में राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। हमारा काम बोलता राज धर्म स्मारिका का विमोचन होगा। राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन और तीन साल की कार्ययोजना पर मंथन के साथ महाराणा प्रताप भवन शोध संस्था संग्रहालय और छात्राओं के लिए छात्रावास के निर्माण कराने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखाावत को आमंत्रित किया गया है। महासभा के मुख्यालय प्रभारी वीरपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि अधिवेशन में संगठनों को एकजुट करने के लिए चर्चा होगी। साथ ही सत्ता में भागीदारी बढ़ाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा गांव स्तर पर संगठनों को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें