जिला अस्पताल के बाहर खड़े स्थानीय लोग।
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिला अस्पताल में सुबह से लाइन लगाए लोगों ने कोरोना की जांच न किए जाने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय घेर लिया जिससे सीएमओ ने खुद को अंदर बंद कर लिया।
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने आए लोगों का आरोप है कि वह सुबह से ही अस्पताल में भटक रहे हैं पर जांच नहीं की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पहले भीड़ में लंबी लाइन लगवाकर पर्चा कटवाने गया तो वहां बताया गया कि कोविड जांच के लिए पर्चे की कोई आवश्यकता नहीं है फिर लाइन लगाकर कोविड जांच रजिस्ट्रेशन काउंटर तक पहुँचने पर पर्चा के बिना जांच न किए जाने की बात कही जा रही है। घंटो से सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़े हैं। सीएमओ बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया।