फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईवीएम से मतदान का तरीका सीख रहे लोग, 101 ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
ईवीएम से मतदान का तरीका सीख रहे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर और जिले की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र शुरू किए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगाए गए केंद्र में शुक्रवार को 101 लोगों ने ईवीएम से मतदान का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्रों में लोगों को ईवीएम से वोट डालने और वीवीपैट की पर्ची के माध्यम से अपने वोट की पुष्टि करने का तरीका बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों की शंकाएं दूर करना और ईवीएम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मोहनलालगंज क्षेत्र के लेखपाल आशीष कौशल के साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी पंकज और सुशील को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें