फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर सैफुल्लाह का एनकाउंटर देख सऊदी अरब से पति बोला-छोड़ दो मकान

Fri, 10 Mar 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
आतंकी - फोटो : amar ujala
लखनऊ की हाजी कॉलोनी में संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह और एटीएस कमांडो के बीच लाइव एनकाउंटर देखकर खाड़ी के देशों में बैठे लोगों ने यहां रह रही पत्नियों को मकान छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। कॉलोनी के अधिकतर लोगों का कहना है कि अब यहां रहना उनके व परिवारीजनों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।
 
विज्ञापन

पुलिस तैनात पर लोगों को नहीं भरोसा

2 of 7
ऑपरेशन के ल‌िए तैनात कमांडो
पांच साल पहले यहां मकान बनवाने वाले खलील की पत्नी तंजीम ने बताया कि घर के पास संदिग्ध आतंकी रह रहे थे और भनक तक नहीं लगी। पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। यहां वह दो बच्चों के साथ अकेले रहती हैं। अगर कोई बड़ी घटना हो जाती तो बचना मुश्किल था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
आतंकी हमला
यही दहशत शफीक की पत्नी यास्मीन की भी थी। शफीक भी सऊदी अरब में हैं। टीवी पर लाइव एनकाउंटर देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पत्नी को फोन किया और मकान छोड़कर किसी सुरक्षित ठिकाने पर जाने को कहा। 

 

4 of 7
आतंकी
खलील ने भी पत्नी को फोन कर किसी रिश्तेदार के घर जाने की सलाह दी। उधर, सैफुल्लाह के बाद गौस मोहम्मद के भी कॉलोनी में ही किराये पर रहने की जानकारी के बाद वहां रहने वालों में दहशत और बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
आतंकी
कई लोग ताला लगाकर किसी रिश्तेदार या करीबी के घर चले जाते हैं और रात को सिर्फ सोने के लिए लौटते हैं। हालांकि, सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए मस्जिद के पास पुलिस तैनात है लेकिन कॉलोनी के लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
आतंकी - फोटो : amar ujala
बादशाह के मकान का दूसरा किरायेदार महबूब गर्भवती पत्नी असिया और बेटियों सानिया, सबा और सना को लेकर प्रतापगढ़ स्थित गांव चला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आतंकी हमला
मुठभेड़ कांड के बाद वह अपने कमरे में नहीं जा सका है। इसी मकान के दूसरे कमरे में रहने वाला नसीर भी उसके साथ ही गांव चला गया है जबकि नसीर के साथ रह रहा साथी श्याम किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें