लखनऊ। शहर में मंगलवार को तीसरे दिन बीच-बीच में बारिश हुई। इससे कई इलाकों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। कानपुर रोड के तपोवन नगर, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम विस्तार के कई इलाकों में दूसरे दिन भी पानी पूरी तरह से सूख नहीं पाया। जिससे रास्तों में कीचड़ रहा। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। मंगलवार को हुई बारिश से गोमतीनगर के 1090 चौराहा, परिवर्तन चौक, कपूरथला, रामराम बैंक चौराहा पर सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। हालांकि, नगर निगम को राहत रही क्योंकि मंगलवार को पिछले दो दिन की तरह बारिश नहीं हुई। बारिश के कारण फैजुल्लागंज, कानपुर रोड, जानकीपुरम विस्तार, समतामूलक से 1090 चौराहे तक सड़कों की बजरी उखड़ गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जलभराव।