फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट्रोल-डीजल भरवाने उमड़े लोग, धक्कामुक्की

Wed, 03 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वाहन चालकों की हड़ताल के चलते मंगलवार को पंपों पर पेट्रोल व डीजल की कमी हो गई। ऐसे में देर शाम पंपों पर डीजल, पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ईंधन भरवाने के लिए वाहन चालकों के बीच धक्कामुक्की हुई। किसी पंप पर डीजल तो कहीं पर पेट्रोल की कमी रही। देर रात तक पेट्रोलपंपों पर ईंधन भरवाने के लिए वाहन चालकों में मारामारी दिखी।
विज्ञापन


हिट एंड रन मामलों में सजा बढ़ाने के खिलाफ वाहन चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पेट्रोल व डीजल के भरे टैंकर भी जिले नहीं आ पा रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 100 से ज्यादा पेट्रोलपंप संचालित हैं। मंगलवार को कुछ पेट्रोलपंपों पर ईंधन की कमी हो गई। इसका असर रहा कि देर शाम शहर के विभिन्न पेट्रोलपंपों पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
डीजल व पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन चालकों में धक्कामुक्की मच गई। सिविल लाइंस, कचहरी रोड, जेल रोड, सारस चौराहा, मुंशीगंज, रतापुर, पीएसी स्थित पेट्रोलपंपों पर देर रात तक ईंधन भरवाने के लिए लोगों में मारामारी रही। सारस चौराहा स्थित टंकी पर पेट्रोल समाप्त हो गया।
विज्ञापन

उधर, रायबरेली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ पेट्रोलपंपों पर ईंधन की कमी हुई है। इस वजह से समस्या आई है। बुधवार को टैंकर आ जाएंगे। पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें