पीड़ित के अनुसार, जिस समय आईएएस के पिता दबंगई पर आमादा थे उस दौरान उसने थाने को फोन किया लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में डायल-112 को फोन करने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से चले
गए।
शिकायत मिली, हो रही जांच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो व पुलिस पर लग रहे ढिलाई के आरोपों के बीच एएसपी दयाराम का सफाई देने वाला वीडियो भी एक व्हाट्स एप पर ग्रुप पर सामने आया। वीडियो में एएसपी पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने की बात स्वीकार करते हुए मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।