फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 14 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे... नहीं मिली मदद, उड़ानें लेट होने पर यात्रियों ने जताई नाराजगी, हंगामा

Fri, 05 Dec 2025 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उड़ानों के घंटों लेट होने और फिर रद्द होने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। इंडिगो की उड़ानें कई-कई घंटे लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस उड़ानों के अचानक कई कई घंटे विलंब और रद्द होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। शुक्रवार को एयर इंडिया के दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द होने के साथ अभी तक इंडिगो की दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद सहित 15 उड़ाने रद्द हो चुकी हैं जिसको लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट के अंदर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसे लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


यात्री आनंद वसंत ने एक्स पर लिखा कि लखनऊ से कोलकाता की उड़ान रद्द कर दी गई। अगले दिन भी कोई समायोजन नहीं दिया गया। सुनील डी शालिग्राम ने लिखा कि उनका बेटा पुणे से लखनऊ की उड़ान रद्द होने से 14 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसा रहा, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। राकेश कपूर ने शिकायत की थी कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें अपने परिवार के साथ एक घंटे से अधिक समय तक काउंटर पर इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - खुद को बचाने के लिए पुलिस वालों ने खूब किए खेल... दूसरी बार में हुए बेनकाब, झूठे मामले में जेल में रहे लालता सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आसान नहीं बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान, अधिकतर खुद को पूर्वोत्तर राज्यों का बताते हैं निवासी


निरस्त उड़ानों में सर्वाधिक 12 इंडिगो एयरलाइंस की
मौसम और तकनीक कारणों से बृहस्पतिवार को अमौसी एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 14 उड़ानें निरस्त हुईं। इनमें 12 उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की थीं। उड़ान निरस्त होने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा और नारेबाजी भी की। निरस्त उड़ानों में दिल्ली, कोलकाता के अलावा मुबंई, अहमदाबाद, बंगलूरू, पुणे, हैदराबाद और दुबई की उड़ानें शामिल हैं। पिछले कई दिनों से विमानों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी संचालन में कोई सुधार नहीं हुआ और अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवा अड्डे पर हंगामे का माहौल रहा। सुबह करीब नौ बजे टर्मिनल श्री में उड़ान के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने नारेबाजी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें