भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी कैंप पर किए गए हमले का लखनऊ में कई जगह जश्न मनाया गया। इस जश्न में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। खास कर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं ने इसमें हिस्सा लिया। लोगों ने एक सुर में पाकिस्तान मुरादाबाद व हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के जम कर नारे लगाए।
इस दौरान शहीद स्मारक से जीपीओ तक तोप और पटाखों के साथ जश्न मनाते हुए लोगों ने जुलूस निकाला। इस बीच तोप से सलामी भी दी गई। लोगों ने जश्न के साथ मोदी सरकार से जवानों के लिए बड़ी मांग भी रखी। उन्होंने सरकार से सीआरपीएफ, बीएसएफ जवानों को पेंशन दिए जाने की मांग की।
साथ ही शहीद का दर्जा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने को भी कहा। बड़ी संख्या में बहुजन मुस्लिम महासभा के बैनर तले लखनऊ में जुटे और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई का जश्न मनाया।