फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सिविल अस्पताल में लोगों ने महिला चेन स्नेचर को पकड़ा, पर्चा वाली लाइन से चेन खींचकर भागने की कोशिश की

Mon, 01 Sep 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सिविल अस्पताल में लोगों ने महिला चेन स्नेचर को पकड़ लिया। वह पर्चा वाली लाइन से चेन खींचकर भागने की कोशिश कर रही थी। इसी समय पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
जानकारी देते रियाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोगों ने सिविल अस्पताल में महिला चेन स्नेचर को पकड़ लिया। उसने जैसे ही महिला के गले से चेन खींची, वैसे ही उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।   

विज्ञापन


सिराज ने बताया कि वह बहन को सिविल अस्पताल में दिखाने आए थे। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे थे। इसी समय एक महिला ने बहन के गले से चेन खींच ली। जैसे ही चेन खींची बहन ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने भागने की कोशिश की तो हम सब लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे सिविल अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें