फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चालक की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन, पहुंचे सिपाही पर भीड़ का हमला, वर्दी फाड़ने की कोशिश, तस्वीरें

Mon, 25 Sep 2023 07:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा आया जब भीड़ आक्रोशित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने बीट के सिपाही सूरज सिंह पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
भीड़ ने किया सिपाही पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हुए एक जानलेवा हमले में घायल हुए कार चालक तौहीद की इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। इस मामले में अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने आम्रपाली चौराहे पर शव को रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन लोगों ने मुआवजे की भी मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और फिर प्रदर्शन खत्म हुआ। इसी प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा आया जब भीड़ आक्रोशित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने बीट के सिपाही सूरज सिंह पर हमला कर दिया। उसके साथ धक्का-मुक्की हुई और वर्दी फाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उसे जैसे-तैसे लोगों की भीड़ से बचाया। 

विज्ञापन

पुलिस का गिरेबान पकड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के लवकुशनगर इलाके में प्राइवेट कार चालक तौहीद 20 अपने परिवार संग रहता था। उसके पिता शकील के मुताबिक चार सितंबर की रात करीब 9 बजे तौहीद काम से वापस लौटा और गाड़ी खड़ी कर दी। इस बीच तौहीद के दो जानने वाले गाजीपुर गांव निवासी शुभम वर्मा और आनंद उनके घर पहुंचे और बहाने से तौहीद को अपने साथ बुलाकर ले गया। करीब एक घंटे के बाद परिजनों के पास महानगर पुलिस का फोन आया और सूचना दी कि तौहीद बुरी तरह घायल अवस्था में फातिमा अस्पताल के पास पड़ा है और उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन

पुलिस के बाकी साथियों ने सिपाही को बचाया। - फोटो : अमर उजाला
 प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर गाजीपुर व इंदिरानगर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर गाजीपुर सुनील कुमार सिंह ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए उनको शांत कराया और फिर प्रदर्शन खत्म किया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने नामजद एक आरोपी को पकड़ कर उसको छोड़ भी दिया। इस पूरे मामले में डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला है कि चार सितंबर को तौहीद महानगर इलाके में ट्रेन की चपेट में आ गया था। इस बारे में ट्रेन के चालक ने सूचना भी दी थी। पुलिस ने ट्रेन चालक से बातचीत की है। फिलहाल परिजनों के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें