फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शव की शिनाख्त के लिए पहुंचे लोग, नहीं हो सकी पहचान

Sun, 09 Nov 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के अजनहर कला गांव में सड़क किनारे शुक्रवार सुबह चादर में लिपटे मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। कुछ गुमशुदा महिलाओं के परिवार से पुलिस ने संपर्क भी किया पर सफलता हाथ नहीं लगी। अब घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावर की मदद से पुलिस संदिग्ध नंबरों की सूची खंगाल रही है।
विज्ञापन


एसीपी अलीगंज ऋषभ यादव ने बताया कि पुलिस ने लापता महिलाओं की सूची से कुछ परिवारों से संपर्क किया था। कुछ लोग थाने भी आए। उन लोगों को शव की फोटो भी दिखाई गई, पर किसी ने पहचान नहीं की। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया के सहारे शव के पहचान का प्रयास कर रही है। अलग-अलग प्लेटफार्म पर फोटो को प्रसारित किया गया है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। वहीं सर्विलांस की मदद से घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावर की मदद से बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक एक्टिव मोबाइल नंबरों की सूची हासिल की है। इसकी मदद से संदिग्ध नंबरों को खंगाला जा हा है। एसीपी ने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की पहचान करना है। पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें