फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 112 पर मदद के नाम पर आटा के साथ डाटा भी मांग रहे हैं लोग, आ रहीं हर तरह की शिकायतें

Tue, 07 Apr 2020 07:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी 112 पर राशन के साथ-साथ हर तरह की मदद लोग मांग रहे हैं। कुछ लोग आटा और डाटा (मोबाइल इंटरनेट रिचार्ज) दोनों की डिमांड कर रहे हैं। किसी को मोबाइल में बैलेंस नहीं है तो कोई टीवी रिचार्ज कराने के लिए पुलिस से मदद मांग रहा है।

विज्ञापन


दरअसल यूपी पुलिस लॉकडाउन के दौरान यूपी 112 पर काल करने वालों को हर तरह की मदद उपलब्ध करा रही है। इसी को चेक करने के लिए कुछ लोग आपात सेवा पर फोन कर अजब-गजब मांग भी कर रहे हैं।

यूपी-112 द्वारा जोड़े गए वालंटियर से भी लोग मोबाइल रिचार्ज कराने और टीवी रिचार्ज कराने का अनुरोध कर रहे हैं। यूपी-112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि यूपी-112 पर हर तरह की शिकायत आ रही है और हर तरह की लोग मदद मांग रहे हैं।
विज्ञापन


काल टेकर्स ने बताया है कि कुछ लोग मोबाइल में इंटरनेट डाटा के खत्म होने की बात कर रहे हैं। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि दुकानें बंद हैं ऐसे में इंटरनेट पर होने वाला जरूरी काम ठप पड़ा है। हालांकि पुलिस की ओर से पूरी बात सुनने के बाद सलाह दी जा रही है कि किसी अन्य मोबाइल के माध्यम से आनलाइन मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है।

उधर, पुलिस के सहयोग के लिए जिन लोगों ने खुद को यूपी-112 के साथ रजिस्टर किया है, उन लोगों के पास भी इस तरह के फोन काल आ रहे हैं। ऐसे ही एक मददगार के मोबाइल पर लखनऊ के मड़ियांव से फोन आया कि मेरे मोबाइल का बैलेंस खत्म हो गया है। आज शाम को मेरा फोन बंद हो जाएगा। तीन महीने का रिचार्ज करा दीजिए। फोन पर जब बताया गया कि यहां आटा की जरूरत पूरी की जा रही है डाटा की नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें