पारा। बुद्धेश्वर मंदिर से आलमनगर रोड और आसपास के क्षेत्र में खुले में बिक रहे मांस पर लोगों में नाराजगी है। बुद्धेश्वर विकास महासभा और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। संगठन अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि खुले में मांस रखने से गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। नवरात्र के चलते इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, जिन्हें इस स्थिति से असहजता का सामना करना पड़ रहा है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया शिकायत मिली है जल्द ही मंदिर के आसपास की मांस की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा।