फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दनौर और माल विकासखंड में बी पैक्स का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विधानसभा मलिहाबाद के विकासखंड माल और दनौर में बी पैक्स का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान, गरीब कल्याण के लिए बी पैक्स दनौर शुरू की जा रही है। आप सभी 221 रुपये देकर इसके सदस्य बनें और प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की ओर से सबसे सस्ते 3 प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण प्राप्त करें। सीएम योगी की ओर से 10 लाख की ब्याजमुक्त ऋण सीमा सभी बी पैक्स को जीवित करने के लिए वरदान साबित होगी। आज बी पैक्स केवल खाद, बीज ही नहीं बल्कि पशु पालन, मुर्गी पालन, आटा चक्की, मसाला चिक्की, दुकान, लघु उद्योगों के लिए सहायता कर रही है। समिति पंजीकृत हो गई है। उर्वरक, पेस्टिसाइड लाइसेंस मिलने से यहां यह काम भी शुरू हो जाएगा। दिनेश सिंह, राकेश सिंह, अतुल कुमार, अर्जुन सिंह, बाराती प्रधान, रमेश सिंह प्रधान, राजेश गुप्ता प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें