फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा डालने के विरोध में फूटा गुस्सा

Tue, 03 Dec 2013 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े से परेशान बाबू कुंज बिहारी वार्ड के नागरिकों ने सोमवार को चार घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी विरोध जताएंगे। यहां पर कूड़ा जमा करने के लिए बनाए जा रहे प्लेटफार्म का काम भी क्षेत्रीय लोगों ने बंद करा दिया।

क्षेत्र में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास ही सड़क पर कूड़ा डंप किया जा रह है। इस क्षेत्र में निजी कंपनी ज्योति इनवायरोटेक घर-घर से कूड़ा लेने का काम करती है।
विज्ञापन


इसको डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने की जिम्मेदारी भी उसकी है। करीब एक साल से यह कंपनी यहां पर काम कर रही है।

कंपनी के कर्मचारी इलाके के कूड़े को दूर डंपिंग ग्राउंड पर ले जाने की बजाए कॉलोनी में ही सड़क पर जमा कर रहे हैं। इसको लेकर कॉलोनीवासी कई बार ऐतराज जता चुके हैं।
विज्ञापन


बावजूद निजी कंपनी वाले सुन नहीं रहे हैं और नगर निगम के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश अब भड़क गया है।
क्षेत्रीय निवासी सर्वेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जनता गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल भी कूड़ा घर हटाए जाने को लेकर नगर निगम को पत्र लिख चुकी हैं।

कूड़े के कारण इलाके में प्रदूषण बढ़ रहा है। जब तक कूड़ा घर नहीं हटेगा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें