इटौंजा के गांव अर्जुनपुर के ग्रामीणों के द्वारा बिजली समस्या को लेकर बुधवार को सीतापुर रोड पर चक्का जाम किया जाएगा।
जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को मंगलवार को अर्जुनपुर के प्रधान यशपाल सोनवानी के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है।
जबकि गांव में कनेक्शन लगातार बढते जा रहे हैं। तीन माह से ट्रांसफार्मर का एक फेस भी खराब है। इसकी सूचना कई बार अधिकारियों को देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार की सुबह तक बिजली समस्या का निराकरण नहीं किया तो बुधवार को दस बजे ग्रामीणों द्वारा अर्जुनपुर चौराहे पर सीतापुर रोड पर चक्का जाम किया जाएगा।